रविवार, 18 मार्च को गुड़ी पड़वा है। इस तिथि से हिन्दी नव वर्ष की शुरुआत होती है। यहांं जानिए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार आने वाला नव वर्ष 7 राशियों के लिए बहुत खास रहने वाला है। पं. मनीष शर्मा के अनुसार इन 7 राशियों को भाग्योदय के अवसर मिलेंगे…
मेष- अक्टूबर तक गुरु की पूर्ण दृष्टि से जमीन संबंधी मामलों में आय बढ़ेगी। नए स्रोत भी प्राप्त होंगे। आलोचनाओं से बचने का मौका मिलेगा और विवादों में विजय प्राप्त होगी। एक साथ कई कार्यों को करने का मौका मिलेगा।
मिथुन- पूरे वर्ष राशि मजबूत बनी रहेगी। हर काम में सफलता के साथ आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी और कोई बड़ा काम भी हो सकता है।
सिंह-वर्ष भर में ग्रहों के प्रभाव आते-जाते रहेंगे। आय में वृद्धि की संभावनाएं बनेंगी, हालांकि किसी बड़े ग्रह का प्रभाव नहीं होने से, काम करने से पहले हर बात को जांच लेना ठीक होगा।
कन्या- शनि का ढय्या रहेगा। आपके लिए श्रेष्ठ समय रहेगा। बाधाएं समाप्त होंगी और सभी ओर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। अगस्त के बाद से काम की अधिकता रहेगी और भाग्य भी अनुकूल रहेगा। आवश्यकताएं समय पर पूरी होंगी।
तुला-नव वर्ष शुरुआत से ही अनुकूलता प्रदान करने वाला रहेगा। शनि के वक्री होने से कुछ परेशानियां आ सकती हैं। अक्टूबर से राहत प्राप्त होगी। आय में सुधार होगा और विवादित मामलों में विजय प्राप्त मिलेगी।
धनु- मंगल, शनि का गोचर इस राशि में है। यह राशि अपने स्वयं के दम पर आगे बढ़ने की स्थिति में है। जनवरी 2019 के बाद से और अच्छा समय आ सकता है। किसी अन्य से सहायता लिए बिना ही अपना कार्य सिद्ध कर लेंगे।
मकर-इस साल सारे काम सुगमता से चलते रहेंगे और किसी प्रकार की बाधा आने की संभावनाएं नहीं हैं। अधिकारी अनुकूल बने रहेंगे और बेकार के कार्यों में समय बर्बाद नहीं होगा। धन का आगमन भी सुगम रहेगा। न्यायालयीन मामलों में सफलता मिलेगी।
रविवार 18 मार्च गुड़ी पड़वा को बन रहा है महायोग…इन 7 राशियों की किस्मत चमकने वाली है रातों रात ..
Reviewed by Jyotish kirpa
on
07:22
Rating:
Reviewed by Jyotish kirpa
on
07:22
Rating:

No comments: