नवरात्रि में ‘अखण्ड ज्योत’ स्थापित करने समय भूलकर भी ना करें ये गलतियां

हिंदू धर्म में नवरात्रों को बहुत ही महत्व दिया जाता है नवरात्रि के समय माता दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है माता दुर्गा के नौ रूप शैलपुत्री ब्रह्मचारिणी चंद्रघंटा कुष्मांडा स्कंदमाता कात्यायनी कालरात्रि महागौरी और सिद्धिदात्री है नवरात्रों के समय पूजा में कई अनुष्ठानों का भी पालन किया जाता है और अखंड ज्योति इन्हीं में से एक बहुत ही प्रमुख अनुष्ठान मानी गई है
अखंड ज्योति और सामान्य ज्योति में यह अंतर है कि अखंड ज्योति में दीपक एक विशेष अवधि के लिए कभी भी नहीं बुझता है जो व्यक्ति अपने घर में नवरात्रि के समय अखंड ज्योति या मंदिर में अखंड ज्योति जलाने का संकल्प लेता है उन व्यक्तियों को शास्त्रों में बताए गए कुछ नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए यदि व्यक्ति अखंड ज्योति जलाता है तो अखंड ज्योति जलाते समय कुछ नियमों का पालन करें तो उसे शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि जब तक पूजा पूरी नहीं होती तब तक अखंड ज्योति जलती रहनी चाहिए बुझनी नहीं चाहिए अखंड ज्योति में देसी घी नियमित रूप से डालते रहना चाहिए आज हम आपको अखंड ज्योति चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इसकी जानकारी बताने जा रहे हैं।
आइए जानते हैं अखंड ज्योति जलाते समय ध्यान रखी जाने वाली बातों के बारे में:

यदि आप अपने घर में अखंड ज्योति जलाते हैं तो अखंड ज्योति का दीपक कभी भी टॉयलेट या बाथरूम या किसी भी अशुभ जगह के आसपास नहीं जलाना चाहिए।
अखंड ज्योति को कभी भी अकेला नहीं छोड़ना चाहिए इसे एक ग्लास से कवर किया जाना चाहिए और आप इसके सामने बैठकर मंत्रों का जाप करते रहे।
अखंड ज्योति में कपास की बाती कभी भी पुनः जलाने से बचना चाहिए यदि अखंड ज्योति निरंतर जलने की वजह से खत्म होने वाली होती है तो इसके पास में ही एक अतिरिक्त बाती जलाकर इसे वहां से हटा दीजिए।
अगर आप अखंड ज्योति जलाते हैं तो नवरात्रि में 9 दिन तक यह अखंड ज्योति बुझनी नहीं चाहिए और आप इसमें निरंतर घी डालते रहे।
अखंड ज्योति को कभी भी जमीन पर नहीं रखें यदि आप अपने घर में अखंड ज्योति जलाते हैं तो आपको इसके दौरान जमीन पर ही सोना चाहिए।
यदि आप अपने घर में अखंड ज्योति की स्थापना करते हैं तो घर या परिसर को कभी भी खाली नहीं छोड़ना चाहिए हर समय एक व्यक्ति वहां पर मौजूद होना चाहिए यदि ऐसा नहीं किया गया तो इससे देवी मां का अपमान माना जाता है।
यदि आपका संकल्प पूरा हो गया है और उसके बावजूद भी ज्योति जल रही है तो इसको आप मत बुझाइये और इसको जब तक जलने दीजिए जब तक यह खुद नहीं बुझ जाती है।
नवरात्रि में ‘अखण्ड ज्योत’ स्थापित करने समय भूलकर भी ना करें ये गलतियां नवरात्रि में ‘अखण्ड ज्योत’ स्थापित करने समय भूलकर भी ना करें ये गलतियां Reviewed by Jyotish kirpa on 04:56 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.