Hanuman ji ko khush kaise kare? जानिए, सरल व गुप्त हनुमान साधना विधि |

कलियुग के समय में श्री राम भक्त हनुमान सभी देवों से शीघ्र प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर अपनी कृपा द्रष्टि बरसाते है | ऐसा माना जाता है कि हनुमान जी आज भी इस धरती पर विचरण करते है और समय – समय पर अपने भक्तों को दर्शन भी देते है | हनुमान जी के भक्त अपने -अपने भक्ति भाव और श्रद्धा अनुसार हनुमान जी को खुश करने का प्रयास करते है | किन्तु कभी न कभी सभी भक्तों के मन में एक विचार अवश्य आता है कि हनुमान जी को खुश कैसे करें /Hanuman ji ko khush kaise kare ? और इसके लिए हम आपको हनुमान जी को खुश करने के लिए समय -समय पर हनुमान जी की पूजा विधि , हनुमान जी शाबर मंत्र व सरल टोटकों के विषय में जानकारी देते रहते है |

आज हम आपको एक ऐसी सरल व गुप्त साधना विधि के विषय में जानकारी देने वाले है जिसके प्रयोग से हनुमान जी शीघ्र ही प्रसन्न होकर आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते है | यह एक प्रकार की विचित्र ध्यान साधना है जिसमें आपको किसी मंत्र के जप की आवश्यकता नहीं है | इसमें सिर्फ ध्यान द्वारा ही हनुमान जी को प्रसन्न किया जाता है |

साधना विधि : – मंगलवार के दिन एक पीपल का पत्ता लेकर इसे अच्छे से धो ले | अब इस पत्ते पर अष्टगंधा की इंक(श्हाई) से राम -राम शब्द लिखते जाए | इस प्रकार पूरे पत्ते पर राम -राम लिख ले |
अब आप पूर्व दिशा या उत्तर दिशा की तरफ मुख करके आसान बिछाकर बैठ जाएँ | सामने एक चौकी की स्थापना करें और इस चौकी पर एक नया पीला वस्त्र बिछा ले | ऐसा करने के पश्चात् अब इस पीपल के पत्ते को इस चौकी पर स्थापित कर दे |

अब चौकी के आगे एक घी का दीपक जलाये | किसी प्रकार की हनुमान जी फोटो रखने की आवश्यकता नहीं है | अब आप आँख बंद करके तीन बार जय श्री राम के नाम का जप करें और हाथ में पर्वत उठाये हनुमान जी की फोटो का ध्यान करने लग जाये | 10 मिनट तक लगातार हनुमान जी के इस अवतार का ध्यान करें और अंत में फिर से तीन बार ” जय श्री राम ” के नाम का जप करें |
अंत में ध्यान साधना से उठते समय चौकी पर रखे पीपल के पत्ते को किसी बर्तन से ढक दे | अगले 5 मंगलवार तक प्रतिदिन आपको इसी तरह से ध्यान साधना करनी है | इसमें एक बात का ध्यान रखे कि मंगलवार वाले दिन आपको नया पीपल का पत्ता लेना है और उस पर पहले की तरह राम -राम  शब्द लिखना है | पुराने पीपल के पत्ते को आप जला दे |

पांच मंगलवार तक यह ध्यान साधना करने के पश्चात् आपका कार्य पूर्ण हो जाता है अब चौकी और पीले वस्त्र को पूजा स्थल से हटा ले | इस ध्यान साधना के करते -करते ही आप अपने जीवन में चमत्कार महसूस करने लगेंगे | अगर आपके मन में भी ऐसे प्रसन्न उठते है तो आज से ही इस ध्यान साधना द्वारा अपने ईष्ट देव हनुमान जी को प्रसन्न कर अपनी मनोकामना पूरी करें | हनुमान जी की इस ध्यान साधना के करने से सभी प्रकार की नकारात्मक शक्तियां (भूत बाधा ,प्रेत बाधा ,गृह पीड़ा ) स्वतः ही अपना स्थान छोड़ देती है |
Hanuman ji ko khush kaise kare? जानिए, सरल व गुप्त हनुमान साधना विधि | Hanuman ji ko khush kaise kare? जानिए, सरल व गुप्त हनुमान साधना विधि | Reviewed by Jyotish kirpa on 22:01 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.