Astro paramarsh pardeep( सम्पूर्ण समाधान)
मित्रों मेरे पास बहुत से लोगों के फ़ोन कॉल्स और मेसैज आते हैं। कि उनके पास उनकी जन्म कुंडली नहीं है। और जन्म समय की भी कोई जानकारी नहीं है। तो आप हमारे विषय में कैसे बता पाएंगे। में बताता हूँ जिन लोगों के पास अपनी जन्म कुंडली और जन्म समय की कोई जानकारी नहीं है फिर भी उनके लिए ज्योतिष में फलादेश सम्भव है। और जो ग्रह बुरे होंगे उनके उपाय भी सम्भव हैं।
अगर आपके पास अपनी कुंडली या जन्म समय की कोई जानकारी ना है तो आप अपनी संतान या अपने जीवन साथी की कुंडली को दिखा कर अपने और अपने घर परिवार के बारे में पूरी जानकारी ले सकतें हैं। क्यों कि एक ही घर परिवार में जितने भी सदस्य होंगे उनके सुख दुःख करीब करीब एक जैसे ही होंगें । इस कारण उस पारिवार के सभी सदस्यों की जन्म कुंडलियों के हालात भी मिलते जुलते होंगे। इस लिए लाल किताब ज्योतिष में उन व्यक्तियों के लिए जिनकी जन्म कुंडली नही है फलादेश और उपाय संभव है।
लेकिन अगर पूरे परिवार की ही जन्म समय की कोई जानकारी ना हो तो उनके सुख और दुःख ,अच्छे और बुरे हालात जानकर उपाय सम्भव हैं। जो ग्रह अच्छे और उच्च हालात में बैठे होंगे उनके सुखों को और भी बढ़ाया जा सकता है। और जो ग्रह नीच के मंदे और बुरे हालात में होंगे उनसे होने वाली परेशानियों को पहचान कर उपायों के द्वारा उनके नीच प्रभाव को दूर किया जा सकता है। जिससे जिंदगी में बुरे हालात से निजात पायी जा सके।
नीचे में कुछ उदाहरण दे के स्पष्ट करना चाहता हूँ। कि कोई भी ग्रह जब आपको अपना अच्छा या बुरा फल देगा तो आसानी से पता किया जा सके की बो अच्छे या बुरे प्रभाव किस ग्रह के कारण आपकी जिंदगी में पड़ रहे हैं
उदाहरण न.1. अगर किसी की कुंडली में शनि देव अच्छे होंगे तो वो व्यक्ति भरपूर चन्ट और चालाक होगा। कम मेहनत में भरपूर फ़ायदा होगा। बैठ के खाने के सुख होंगे। नौकर चाकर अच्छे होंगे। मकान और प्रॉपर्टी के सुख अच्छे होंगें ।
जब शनि देव बुरे या नीच हालात में होंगें तो उपरोक्त सुखों में कमी करेंगें। जब उपरोक्त सुखों की कमी हो तो आसानी से पता चल जायेगा की इस व्यक्ति को शनि देव अपना अच्छा फल नहीं दे रहे हैं तो कुंडली ना होने पर भी उस व्यक्ति को शनि देव से सम्बंधित उपाय करबा के परेशानियों से निजात दिलाई जा सकती है।
उदाहरण न.2. जब गुरुदेव ब्रह्पति किसी की जन्म कुंडली में अच्छे हालात में बैठे होंगे तो उस परिवार में बच्चों को दादा के भरपूर सुख व् दादा से रूपया पैसा प्रॉपर्टी भरपूर मात्रा में मिलती है। बच्चों की पड़ायी लिखाई बिना किसी रुकावट के पूरी हो जाती है। बच्चे संस्कार शील होते हैं अपने बुजुर्गों को पूरा आदर मान देते हैं। लेकिन जब गुरुदेव नीच के बुरे हाल में अपने दुश्मन ग्रहों के साथ हो जैसे गुरुदेव के साथ राहु या बुध बैठ जाये उपरोक्त सुखों की कमी करते हैं। साथ ही अस्थमा एलर्जी अदि की समस्या आती है। पढ़ाई लिखाई 16-21 साल में रुक जाती है या अटक अटक के पूरी होती है। उपरोक्त हालात से आसानी से पता चल जाता है की ब्रह्स्पति अच्छे हैं या बुरे। अगर अच्छे होंगे तो ब्रस्पति देव को और भी अच्छा किया जा सकता है ।
अगर आप की जिंदगी में बर्हस्पति देव का बुरा प्रभाव होगा तो लाल किताब के उपाय करवा के बरहस्पति देव के बुरे फलों को दूर किया जा सकता है। जैसे की चना दाल मंदिर में रखना या जल परवाह करना। घर के बुजुर्गों के पाँव हाथ लगा के आशीर्वाद लेना ।
अगर गुरु देव राहु या बुध से पीड़ित हों तो राहु या बुध के बुरे असर को दूर करने के लिए उनसे सम्बंधित सामान को अपने घर व् अपने आपसे दूर करना।
उदाहरण न.3. केतु देव हमारी नर संतान के कारक होते है। संतान का पैदा ना होना होने के बाद भी संतान की तरफ से परेशानी होना या संतान के जीवन में ही दिक्कत परेशानियों का होना।संतान को ऊंचाइयां मिलने में दिक्कत परेशानी होना संतान से माँ बाप के सम्बन्ध खराब होना फालतू का भटकाव होना कमर पाँव जोड़ों में दर्द होना। जब केतु देव बुरे हालात में बैठे हों तो उपरोक्त परेशानियां होती हैं। जब उपरोक्त हालात बन रहे हो तो केतु देव बुरे हालात या नीच के बैठे होंगें। ऐसे समय में आपके पास कुंडली हो या ना हो साथ ही जन्म समय की जानकारी भी ना हो तब भी आपके जीवन में जो परेशानियां होंगी उन ग्रहों की पहचान करके उनके उपाय करके अच्छा जीवन जिया जा सकता है।
fb पर आपको मेरी पोस्ट पढ़ के जो भी अनुभव हो अच्छा या बुरा कमेन्ट या लाइक जरूर करे।
मित्रों में एक प्रोफेसनल astrologer हूँ अपना पूरा समय जियोतिष को ही देता हूँ। यही मेरा रोजगार है।
हमारे संस्थान में लाल किताब जियोतिष की नई क्लास शुरू हो रही है अगर आप सीखने के इच्छुक हैं तो सम्पर्क करें।
अगर आप अपनी कुंडली की विवेचना करबाना चाहते हैं उपाय के साथ तो भी आप सम्पर्क कर सकते हैं।
सोजन्य से
एस्ट्रो परामर्ष
प्रदीप कुमार गुप्ता
169/13 रोशन पुरा गुडगाँव 122001
दूरध्वनी 09910333459
wtsup 9873221459
email : enquiry@astroparamarsh.com
आप हमारी वेबसाइट देखने के लिए
अगर आपके पास अपनी कुंडली या जन्म समय की कोई जानकारी ना है तो ? kya kre .
Reviewed by Jyotish kirpa
on
05:04
Rating:
Reviewed by Jyotish kirpa
on
05:04
Rating:

No comments: