यदि आप अपनी आदत बदलते हैं तो ग्रह भी सुधरने लगते हैं।


*आदत और ग्रह विचार*
यदि आप अपनी आदत बदलते हैं तो ग्रह भी सुधरने लगते हैं।
1- यदि आप मंदिर की या किसी धर्म स्थान की सफाई करते हैं तो ऐसे करने से आपके गुरु ग्रह अच्छे होते हैं और अच्छे फल देने लगते हैं।
2- यदि आप अपने जुठे बर्तन उठाकर उन्हें उनके सही स्थान में रखते हैं या धो देते हैं तो ऐसा करने से चन्द्रमा और शनि अच्छे फल देते हैं।
3- देर रात जागने से चन्द्रमा बुरे फल देने लगते हैं। इसीलिए आप जल्दी सोने की आदत डाल लेते हैं तो चंद्रमा शुभ फल देने लगता है।
4- यदि कोई बाहर से आये और आप उसे स्वच्छ पानी पिलाते हैं तो ऐसा करने से राहु ठीक होता है, और बुरे प्रभाव नहीं देता।
5- यदि आप स्त्रियों और पत्नी का सम्मान और इज़्ज़त करते हैं तो आपका शुक्र खुदबखुद अच्छा होता चला जाता है।
6- पिता और पिता तुल्य आदमियों की सेवा करने से सूर्य के दोष दूर होते हैं।
7- लाल गाय की सेवा करने से घर में आये मेहमानो को शर्बद पिलाने और मीठा खिलाने से मंगल के दोष दूर होते हैं।
8- छोटे बच्चों को खुश रखने से बुआ बहन से सम्बन्ध अच्छे रखने से बुध मजबूत रहते हैं।
9- कव्वों को भोजन देने से, मजदूर और नौकरों को खुश रखने से, भिखारियों को जरूरत का सामान या पैसे देने से शनिदेव प्रशन्न रहते हैं।
10- कुत्तों की सेवा और भोजन देने से, जरूरतमंद को कम्बल का दान देने से केत अपना शुभ प्रभाव बनाये रखता है। 🙏जय!शिवशिवा!अलखनिरंजन
यदि आप अपनी आदत बदलते हैं तो ग्रह भी सुधरने लगते हैं। यदि आप अपनी आदत बदलते हैं तो ग्रह भी सुधरने लगते हैं। Reviewed by Jyotish kirpa on 21:41 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.