राशि अनुसार अनूठे टोटकों । Remedies of 12 Signs


राशि अनुसार अनूठे टोटकों । Remedies of 12 Signs


मेष
  • किसी से कोई वस्तु मुफ्त में न लें।
  • गज-दंत से निर्मित वस्तु जातक के लिए हानिकारक है।
  • लाल रंग का रुमाल हमेशा प्रयोग करें।
  • घर में सोने की जगह मृगचर्म का प्रयोग करें।
  • दिन ढलने के पश्चात् गेहूं व गुड़ बच्चों में बांटें।
  • बायें हाथ में चांदी का छल्ला धारण करें।
  • साधु-संतों, मां व गुरु की सेवा करें।
  • काले, काने एवं अपाहिज व्यक्तियों से दूर रहें।
  • मीठी वस्तुओं का व्यापार न करें।
  • आंगन में नीम का वृक्ष लगाएं।
  • सदाचार का सदा पालन करें।
  • रात्रि में सिरहाने एक गिलास पानी भरकर रखें।
  • सुबह उस जल को किसी गमले में डाल दें।
  • पुत्र-रत्न के जन्म दिन पर नमकीन वस्तु विशेष रूप से बांटें।
  • वैदिक नियमों का पालन करें।
  • बहन, बेटी व बुआ को उपहार में मिठाई दें।
  • विधवाओं की सहायता करें और आशीर्वाद लें।
  • मीठी रोटी गाय को खिलाएं।
वृष
  • परस्त्री का संग न करें।
  • अति काम-वासना का परित्याग करें।
  • मूंग की दाल दान करें।
  • शनिवार को सरसों, अलसी या तिल का तेल दान करें। गौ-दान करें।
  • अर्द्धांगिनी प्रतिदिन कुछ न कुछ दान करे।
  • शुक्रवार का उपवास रखें।
  • दूध, दही, घी व कपूर धर्म स्थानों पर चढ़ाएं।
  • मुक्तक या वज्रमणि धारण करें।
  • वस्त्रों में इत्रादि का प्रयोग करें।
  • सलीकेदार कपड़े धारण करें।
  • नया जूता-चप्पल जनवरी-फरवरी माह में न खरीदें।
  • चांदी का छल्ला/प्लेटिनम धारण करें।
  • चावल-चांदी हमेशा पास रखें।
  • चांदी का टुकड़ा नीम के पेड़ के नीचे दबाएं।
  • झूठी गवाही न दें।
  • प्रतिदिन एक नेक काम करें।
  • किसी से धोखाधड़ी न करें।
  • घर में मनी प्लांट लगाएं।
मिथुन
  • तामसिक भोजन का परित्याग करें।
  • मछलियों को कैदमुक्त करें।
  • फिटकरी से दांत साफ करें।
  • पशु-पक्षी न पालें।
  • अक्षत और दुग्ध धर्मस्थान में चढ़ाएं।
  • माता का पूजन करें। 12 वर्ष से छोटी कन्याओं का आशीर्वाद लें।
  • मूंग भिगोकर कबूतरों को दें। दमे की दवा मुफ्त अस्पताल में दें।
  • तोता, भेड़ या बकरी न पालें।
  • सूर्य संबंधी उपचार करें।
  • गुरु से संबंधित उपचार हर कार्य में सफल होंगे।
  • घर में मनी प्लांट न लगाएं।
  • हरे रंगों का इस्तेमाल न करें।
  • बेल्ट का प्रयोग न करें।
  • बायें हाथ में चांदी का छल्ला धारण करें।
  • मिट्टी के बर्तन में दूध भरकर निर्जन स्थान में गाड़ें।
  • हरे रंग की बोतल में गंगा जल भरकर सुनसान जगह में दबाएं।
कर्क
  • नदी पार करते समय उसमें तांबे का सिक्का प्रवाहित करें।
  • माता से चांदी-चावल लेकर पास रखें।
  • पलंग में तांबे का टुकड़ा लगाएं।
  • 24 वर्ष तक नौकरानी या गाय रखें।
  • 24 वर्ष से पहले गृह-निर्माण करें।
  • चांदी के बर्तन में दूध-पानी पीएं।
  • घर की नींव में चांदी की ईंट लगवाएं।
  • चावल, चांदी व दूध, बेटी या संतान को दें।
  • गेहूं, गुड़ और तांबा दान करें।
  • दुर्गा पाठ करें।
  • कन्यादान में सामान दें।
  • सफेद वस्तुओं से निर्मित चीजों का व्यापार न करें।
  • माता की सलाह का पालन करें।
  • धार्मिक कृत्यों को हमेशा कार्यरूप दें।
  • तीर्थ स्थानों की यात्रा करने से किसी को न रोकें।
  • अपना रहस्य किसी को कभी न बताएं।
  • घर में खरगोश न पालें।
  • सार्वजनिक तौर से पानी पिलाएं।
  • सदाचार का पालन करें।
  • 27 वर्ष से पूर्व विवाह न करें।
  • पितरों के नाम का खाना चिड़ियों को खिलाएं।
  • सूर्य से संबंधित चीजें धर्म स्थान में दें।
  • धर्म स्थानों में नंगे पांव जाएं।
  • यदि आप डॉक्टर हों तो रोगियों को मुफ्त दवा दें।
सिंह
  • घर के अंतिम हिस्से के बायीं ओर का कमरा अंधेरा रखें।
  • घर में हैडपंप का प्रयोग करें।
  • चावल, चांदी व दूध का दान दें।
  • मुफ्त की कोई चीज न लें।
  • अखरोट व नारियल-तेल धर्म स्थान में दें।
  • माता व दादी से कृपा प्राप्त करें।
  • सूरदास को भोजन कराएं। मद्य-मांसादि का सेवन न करें।
  • तांबे का सिक्का खाकी धागे में डालकर धारण करें।
  • सदा सत्य बोलें।
  • किसी का अहित न करें।
  • अपने वायदे को निभायें।
  • वैदिक एवं सदाचार के नियमों का पालन करें।
  • साला, दामाद एवं भांजे की सेवा करें।
  • लाल बंदरों को गुड़-गेहूं का भोजन कराएं।
  • चांदी हमेशा साथ रखें।
कन्या
  • बेटी को मां जैसा प्यार व स्नेह दें।
  • पन्ना धारण करें।
  • पुत्री को चांदी की नथ पहनायें।
  • छत पर वर्षा का जल रखें।
  • नवीन वस्त्र धारण करने से पहले उसे नदी के जल से धोयें।
  • हरे रंग का रुमाल पास रखें।
  • घर में हरे रंगों का प्रयोग न करें।
  • घर में तुलसी या मनी प्लांट के पौधे न लगाएं।
  • मद्यपान का निषेध करें।
  • शनि से संबंधित उपचार करें।
  • चौड़े पत्ते वाले पेड़ घर में न लगाएं।
  • ढक्कन सहित घड़ा नदी में प्रवाहित करें।
  • भूरे रंग का कुत्ता न पालें।
  • दुर्गा सप्तमी का पाठ करें।
  • छोटी कन्याओं से आशीर्वाद लें।
  • किये गये वायदे को याद रखें और उनका पालन करें।
  • अपशब्द न बोलें और नही क्रोध करें। बुधवार का उपवास रखें।
  • हरी वस्तुएं नदी के जल में प्रवाहित करें।
तुला
  • अपने हिस्से का भोजन पशु-पक्षियों और गाय को खिलाएं।
  • सास-ससुर से चांदी लेकर रखें।
  • गौ-मूत्र का पान करें।
  • पत्नी हमेशा टीका लगाए रखे।
  • परम पिता पर पूर्ण आस्था रखें।
  • चौपाये जानवर का व्यवसाय करें।
  • मक्खन, आलू और दही दान करें।
  • पत्नी से पुनः पाणिग्रहण करें।
  • घर में संगीत, बाद्य व नृत्य का परित्याग करें।
  • वैदिक नियमों का पालन करें।
  • गौ-ग्रास रोज दें।
  • माता-पिता की आज्ञा से ही विवाह करें।
  • पति-पत्नी गुप्त स्थानों (गुप्तांग) को दूध से साफ करें।
  • स्त्री का हमेशा सम्मान करें।
  • परिवार की कोई भी स्त्री नंगे पांव न चले।
  • सफेद गौ को छोड़कर अन्य को ग्रास दें।
  • दहेज में कांसे के बर्तन अवश्य लें।
  • परमात्मा के नाम पर कोई दान स्वीकार न करें।
  • धर्म स्थानों पर जाकर नतमस्तक हों।
  • घर की बुनियाद में चांदी और शहद डालें।
  • मद्यपान निषेध रखें।
  • तवा, चिमटा, चकला और बेलन धर्म स्थान में दें।
  • घर में पश्चिम दिशा की दीवार कच्ची रखें।
वृश्चिक
  • तंदूर की मीठी रोटी बनाकर गरीबों को खिलाएं।
  • पीपल व कीकर के वृक्ष न काटें।
  • तंदूर की रोटी न खाएं।
  • किसी से मुफ्त का माल न लें।
  • भाभी की सेवा करें।
  • बड़े भाई की अवहेलना न करें।
  • लाल रुमाल का प्रयोग करें।
  • मृग व हिरण पालें।
  • दूध उबलकर जलने न पाये।
  • अलग-अलग मिट्टी के बर्तनों में शहद और सिंदूर रखकर घर में स्थापित करें।
  • प्रातःकाल शहद का सेवन करें।
  • मंगलवार को उपवास रखें।
  • हनुमान जी को सिंदूर और चोला चढ़ाएं।
  • शहद, सिंदूर और मसूर की दाल नदी में प्रवाहित करें।
  • बड़ों की सेवा करें।
  • मृगचर्म पर रात्रि को शयन करें।
  • शुद्ध चांदी के बर्तन में भोजन करें।
  • घर में लाल रंग का प्रयोग अवश्य करें।
  • गुड़, चीनी या खांड़ चीटिंयों को डालें।
  • लाल गुलाव दरिया में प्रवाहित करें।
  • धर्म स्थान में जाकर बूंदी या लड़डू का प्रसाद चढ़ाकर बांटें।
धनु
  • पीतांबरधारी संतों से दूर रहें।
  • आभूषण निःसंदेह धारण करें।
  • धर्म स्थानों में घी, दही, आलू और कपूर दान दें।
  • भिखारी को निराश न लौटने दें।
  • गंगाजल का सेवन व उससे स्नान करें।
  • तीर्थ यात्रा करें। तीर्थ यात्रा के लिए दूसरों की मदद करें।
  • सदा सत्य बोलें और धार्मिकता का पालन करें।
  • कार्य शुरु करने से पहले नाक साफ करें।
  • 43 दिन बहते पानी में तांबे का सिक्का प्रवाहित करें।
  • पीला रुमाल हमेशा साथ रखें।
  • पिता के पलंग व कपड़ों का प्रयोग करें।
  • झूठी गवाही न दें।
  • पीपल की सेवा करें।
  • किसी को न ठगें।
  • गुरु, साधु तथा पीपल का पूजन करें।
  • बृहस्पतिवार को व्रत रखें।
  • हरिवंश पुराण का पाठ करें।
  • चांदी के बर्तन में हल्दी लगाकर रखें।
  • पीले फूल वाले पौधे लगाएं।
  • गरुड़ पुराण का पाठ करें।
  • ब्राह्मण, साधु एवं कुलगुरु की सेवा करें।
मकर
  • बंदरों की सेवा करें।
  • गीली मिट्टी से तिलक करें।
  • दूध में चीनी मिलाकर बरगद के वृक्ष में डालें।
  • परायी स्त्री पर नजर न डालें।
  • असत्य भाषण न करें।
  • स्लेटी रंग की भैंस पालें।
  • सर्प को दूध पिलाने के लिए सपेरे को पैसे दें या स्वयं दूध पिलाएं।
  • मद्यपान का निषेध रखें।
  • घर के किसी हिस्से को अंधेरा न रखें।
  • पूर्व दिशा वाले मकान में निवास करें।
  • केतु संबंधी उपाय कर सकते हैं।
  • कुएं में दूध डालें।
  • भैंसों, कौओं और मजदूरों को भोजन दें।
  • नदी में शराब प्रवाहित करें।
  • काला, नीला व फिरोजी कपड़ा न धारण करें।
  • हमेशा अपने पास स्वर्ण या केसर रखें।
  • अखरोट धर्म स्थान में चढ़ाएं और थोड़ा-बहुत घर में लाकर रखें।
  • 48 वर्ष से पहले घर न बनवाएं।
  • चमड़े या लोहे की बनी नयी वस्तु न खरीदें।
  • मिट्टी के बर्तन में शहद भरकर निर्जन स्थान में दबाएं।
  • बांसुरी में चीनी भरकर सुनसान जगह में गाड़ें।
कुंभ
  • अपने पास चांदी का टुकड़ा रखें।
  • सांपों को दूध पिलाने के लिए सपेरे को पैसे दें।
  • मुखय द्वार पर थोड़ा-बहुत अंधेरा रखें।
  • छत पर ईंधन आदि न रखें।
  • बृहस्पति से संबंधित उपाय करें।
  • 48 वर्ष से पहले अपना मकान न बनवाएं।
  • मांस का भक्षण न करें।
  • दक्षिण दिशा वाले मकान का परित्याग करें।
  • मकान में चांदी की ईंट रखें।
  • घर के अंतिम हिस्से की दीवार पर खिड़की न लगवाएं।
  • असत्य भाषण न करें।
  • शनिवार को व्रत रखें।
  • भैरव मंदिर में शराब चढ़ायें, लेकिन खुद न पिएं।
  • तेल और शराब का दान करें।
  • सरसों का तेल रोटी में लगाकर गाय को खिलवाएं।
  • जेब में छोटी-छोटी चांदी की गोलियां रखें।
  • दूध से स्नान करें। गेहूं, गुड़ तथा कांसा मंदिर में दान करें।
  • चांदी का चौकोर टुकड़ा गर्दन में बांधें।
  • केसर या हल्दी का तिलक करें।
  • सोना धारण करें।
मीन
  • किसी से दान या मदद स्वीकार न करें।
  • अपने भाग्य पर भरोसा करें।
  • सड़क के सामने गड्ढा न रखें।
  • केसर और हल्दी का तिलक करें।
  • बुजुर्गों की सेवा करें व दुर्गा पाठ करें।
  • किसी के सामने स्नान न करें।
  • धर्म स्थान में जाकर पूजन करें।
  • कुल पुरोहित का आशीर्वाद प्राप्त करें।
  • पीपल के वृक्ष का पूजन करें।
  • सिर पर शिखा रखें।
  • संतों की सेवा करने के साथ-साथ धर्म स्थान की सफाई करें।
  • बृहस्पति से संबंधित वस्तुओं का दान करें।
  • स्त्री की सलाह से व्यापार करें।
  • मंदिर में वस्त्र दान करें
  • घर में तुलसी व देव प्रतिमा न रखें।
  • दीवारों पर चित्र लगा सकते हैं।
  • सोने को पीले वस्त्र में लपेटकर रखें
राशि अनुसार अनूठे टोटकों । Remedies of 12 Signs राशि अनुसार अनूठे टोटकों । Remedies of 12 Signs Reviewed by Jyotish kirpa on 02:05 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.