अगर शनि के क्रोध से बचना है तो भूल कर भी घर में ना आने दे ये चार चीज़े

सभी ग्रहों में न्यायकर्ता शनि की सर्वाधिक निंदा की गई है। आमजन और कथित महान ज्योतिषाचार्यों ने शनि को इतना बदनाम कर रखा है कि इनके नाम से ही लोग थर-थर कांपने लगने हैं। यहां तक कि शनि के नाम पर भारी वसूली का चलन चलता आ रहा है

वैसे तो शनिवार का दिन भगवान शनि देव का माना गया है, लेकिन इस दिन हनुमान जी भी पूजा का विधान है। मान्यता है कि शनिवार को हनुमानजी की पूजा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। शनिवार को भगवान शनि देव को तेल चढ़ाया जाता है। तेल दान भी किया जाता है। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्यायधीश माना गया है। ये कर्मफल देने वाले भी माने जाते हैं यानी जो जैसा कर्म करेगा, उसे वैसा ही फल मिलेगा। यदि हम ज्योतिष की मानें, तो शनिवार को कुछ चीजों को खरीदने व घर लाने से शनिदेव कुपित हो जाते हैं। हम आपको यहां ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं,जिन्हें शनिवार को गलती से भी नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में उथल-पुथल मच सकती है। कारोबार में भारी नुकसान हो सकता है। घर-परविार में अशांति का वातावरण हो सकता है। लगी लगाई नौकरी छूटने का खतरा हो सकता है। लिहाजा, ध्यान दें और यहां बताई चीजों को न खरीदें, न ही घर लाएं…

तेल
इस दिन तेल भी नहीं खरीदना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन तेल खरीदने से घर में बीमारियां आती हैं। यदि आप पर शनि की साढ़े साती है, तो शनिवार को तेल का दान करें, इससे साढ़े साती का प्रभाव कम होगा।
काले तिल
शनिवार को आप काले तिल का दान तो कर सकते है लेकिन आप इन्हें खरीद नही सकते है क्योंकि ऐसा करने से आपको अपने कार्य करने में बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.
नमक
शनिवार के दिन आपको नमक भी नही खरीदना चाहिए इस दिन नमक खरीदने से कर्ज मने बढौतरी होने की सम्भावना होती है.
काले रंग के जूते और काले रंग के कपड़े
शनिवार के दिन भूलकर भी हमे काले रंग के जूते नही खरीदने चाहिए इस दिन खरीदे गए काले रंग के जुटे पहनने से सभी कामों में असफलता मिलती है इसके आलावा शनिवार को काले रंग के कपड़े भी नही खरीदने चाहिए और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रोनिक सामान की खरीदारी नही करनी चाहिए. कहा जाता है कि शनिवार को खरीदे जूते पहनने से काम में सफलता नहीं मिलती है।
वास्तविकता ये है कि शनि केवल दुष्ट व व्यभिचारी लोगों के लिए महाकाल हैं, अन्यथा की स्थिति में शनिदेव कल्याणकारी सिद्ध होते हैं तथा अपनी विविध दशाओं में मनुष्य़ की उन्नति कराते हैं। इन्हीं शनि की साढ़ेसाती की दशा में अनेक लोगों को महान राजनेता बनते हुए देखा गया है, जबकि क्रूर पापात्माओं को ये जेल तक का रास्ता दिखा देते हैं।
इसके अलावा ये भी ख्याल रहे कि शनि उसे कम से कम हानि पहुंचाते हैं, जिनका चाल-चलन अच्छा होता है। जो जातक शराब, मांस-मदिरा, पर-स्त्री संग से दूर रहते हैं साथ ही उच्च नैतिक आचरण का पालन करते हैं, उन्हें भी शनि नुकसान नहीं पहुंचाते।

अगर शनि के क्रोध से बचना है तो भूल कर भी घर में ना आने दे ये चार चीज़े अगर शनि के क्रोध से बचना है तो भूल कर भी घर में ना आने दे ये चार चीज़े Reviewed by Jyotish kirpa on 20:52 Rating: 5

Post Comments

No comments:

Powered by Blogger.