भौतिक सुख-सुविधा का कारक शुक्र ग्रह का गोचर होने वाला है। शुक्र ग्रह किसी भी जातक की जिंदगी को बदलने में अहम भूमिका निभाता है। शुक्र ग्रह न सिर्फ व्यक्ति के भौतिक जीवन की दशा-दिशा को बदलता है बल्कि उसके वैवाहिक जीवन को भी प्रभावित करता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र का गोचर 20 अप्रैल 2018 (शुक्रवार) को होने वाला है। शुक्र का यह गोचर वृष राशि में होगा। शुक्र इस स्थिति में 14 मई 2018 (सोमवार) तक रहेंगे।
ज्योतिषी पंडित धनंजय पाण्डेय के अनुसार शुक्र के इस गोचर से कुछ राशियों को जबरदस्त भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी। साथ ही वैवाहिक जीवन रोमांस से भरपूर रहेगा। अगली स्लाइड्स में शुक का गोचर आपकी राशि में क्या खास परिवर्तन लाएगा।
मेष
शुक्र का गोचर आपकी कुंडली के दूसरे भाव में होगा। इस गोचर से आप के एक अच्छे वक्ता के तौर पर उभरेंगे।
प्रभावशाली वक्तित्व काला के कारण लोग आपको सुनने के लिए आतुर रहेंगे।
घर में किसी मांगलिक कार्य के योग हैं। परिवार में कोई नया सदस्य आएगा। जीवनसाथी का भरपूर प्राप्त होगा।
वृष
शुक्र आपकी राशि के प्रथम भाव में प्रवेश करेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन से आपके पारिवारिक जीवन में सुधार होगा। साथ ही वैवाहिक जीवन सुखमय होगा।
पति-पति के बीच प्रेम बढेगा। सुख-साधनों में वृद्धि होगी,जिसकी वजह से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनशैली में बहुत अधिक सुधार होगा।
मिथुन
शुक्र आपकी राशि के 12 वें भाव में गोचर करेगा। इस गोचर से आपका खर्च अधिक बढेगा।
कीमती वस्तुओं पर अत्यधिक धन खर्च करेंगे। विदेश घुमने की योजना भी बना सकते हैं। इस गोचर के दौरान आपके अंदर कामुकता भी काफी बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखना होगा।
कर्क
शुक्र आपकी राशि के 11 वें भाव में प्रवेश करेंगे। शुक्र के इस गोचर से आपके आय में काफी बढ़ोतरी होगी।
किसी महिला-पक्ष से सहायता मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपके कार्यों की सराहना होंगे और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सुख-सुविधा के साधनों में अत्यधिक वृद्धि होगी।
सिंह
शुक्र का गोचर आपकी राशि के 10 वें भाव में होगा। शुक्र के इस गोचर से आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।
आपकी ईमानदारी के कारण नौकरी में पदोन्नति संभव है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा। धन आगमन के योग हैं।
कन्या
शुक्र आपकी राशि के 9 वें भाव में प्रवेश करेगा। शुक्र के इस गोचर से यात्रा योग की प्रबल संभावना बन रही है। यात्रा धन लाभ के लिए भी शुभ साबित होगा। सामाजिक कार्यों में आपकी प्रसंशा होगी। साथ ही वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
तुला
शुक्र आपकी राशि के 8 वें भाव में प्रवेश करेगा। शुक्र के इस गोचर से आपको अत्यधिक धन लाभ प्राप्त होगा।
जीवनसाथी के साथ और भी अधिक मधुर और प्रगाढ़ होंगे। घर में किसी शुभ-मांगलिक कार्यों की योजना बन सकती है। सुख-सुविधा के साधनों में बढ़ोतरी हो सकती है।
वृश्चिक
शुक्र आपकी राशि के 7 वें भाव में गोचर करगा। शुक्र के इस गोचर से आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहने वाला है। धन लाभ के लिए उत्तम स्थिति बनेगी।
प्रोफेशनल लाइफ के मामले में कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। जिनकी शादी नहीं है उनके लिए यह गोचर अच्छा साबित होने वाला है। इस गोचर की अवधि में विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी।
धनु
शुक्र आपकी राशि के छठे भाव में गोचर करेगा। प्रेम संबंधों में अनेक प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके विरोधी आपके ऊपर दबाव बनाकर हावी होने का प्रयास करेंगे। धन लाभ के योग हैं। नौकरी के लिए अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
मकर
शुक्र आपकी राशि के 5 वें भाव में गोचर करेगा। शुक्र के इस गोचर से आपके प्रेम संबंधों में सुधार की स्थिति बनेगी। आपसी गलतफहमियों में सुधार होगा।
आपके आय में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवर्तन के भी प्रबल योग हैं। इस गोचर की अवधि में आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। साथ ही भौतिक साधनों में वृद्धि होगी।
कुंभ
शुक्र का यह गोचर आपकी राशि के चौथे भाव में होने जा रहा है। ऐसी स्थिति में आपके प्रेम संबंधों में सुधार होगा।
जीवनसाथी के बीच कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती है। लेकिन जल्द ही उनसे छुटकारा पानी की कोशिश करें।
आय में वृद्धि होने के बेहे संकेत मिल सकते हैं। साथ ही आप अपनी जॉब में भी परिवर्तन करने की सोच सकते हैं। गोचर की अवधि के दौरान आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
मीन
शुक्र का यह गोचर आपकी कुंडली के तीसरे भाव में होने जा रहा है। आप अपनी संवाद शैली से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं।
मीडिया, कला और ग्लैमर के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अप्रत्याशित लाभ प्राप्त हो सकता है। गोचर के दौरान आप अपनी नौकरी में भी परिवर्तन कर सकते हैं। छोटी यात्रा करना आपके लिए अनुकूल रहेगा।
शुक्र ग्रह का गोचर, इन 7 राशियों का बदलेगा भाग्य, ये राशियां झेलेंगी वैवाहिक जीवन में संकट
Reviewed by Jyotish kirpa
on
05:54
Rating:

No comments: