नवग्रहों में मंगल एक ऐसा ग्रह है जो कि ना केवल क्रूर है बल्कि उसे लेकर हर जातक को भय भी रहता है। भूमि पुत्र होने से मंगल को कृषि से जुड़ी चीजों का भी कारक माना जाता है, लेकिन साहसी और नव ग्रहों में सूर्य के बाद सेनापति की संज्ञा दिए जाने के कारण मंगल को पराक्रम साहस और शूरता का अधिपति ग्रह भी माना जाता है। मंगल शरीर में रक्त का कारक होता है अत: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को लाल रंग का प्रतिनिधित्व करने वाला ग्रह माना जाता है।
कुंडली में यदि मंगल दोष है जिसकी वजह से व्यक्ति को विवाह संबंधी परेशानियों, रक्त संबंधी बीमारियों और भूमि-भवन के सुख में कमियां रहती हैं। कुंडली में जब लग्न भाव, चतुर्थ भाव, सप्तम भाव, अष्टम भाव और द्वादश भाव में मंगल स्थित होता है तब कुंडली में मंगल दोष माना जाता है। जानें- मंगल दोष का निवारण करने के लिए कौन-कौन से उपाय आजमाने चाहिए-
1-हर मंगलवार को मंगलदेव की विशेष पूजन करना चाहिए। मंगलदेव को प्रसन्न करने के लिए उनकी प्रिय वस्तुओं जैसे लाल मसूर की दाल, लाल कपड़े का दान करना चाहिए।
2- जिन लोगों की कुंडली में मंगलदोष है उनके द्वारा प्रतिदिन या प्रति मंगलवार को शिवलिंग पर कुमकुम चढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही शिवलिंग पर लाल मसूर की दाल और लाल गुलाब अर्पित करें।
3- मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थिति मंगलनाथ में जहां भारत का एकमात्र पृथ्वी माता का मंदिर भी है वहां पर मंगल दोष के वारण के लिए पूजा की जाती है। मंगल की पूजा अपनी पत्रिका या कुंडली में स्थिति मंगल दोष के अनुसार और किसी जानकार ज्योतिषि की सलाह के अनुसार की जानी चाहिए।
4- मंगल दोष के निवारण के लिए मूंगा रत्न भी धारण किया जाता है। रत्न जातक की कुंडली में मंगल के क्षीण अथवा प्रबल होने या अंश के अनुसार उसकी डिग्री के हिसाब से पहना जाता है। किसी भी रत्न का मानक रत्ती के हिसाब से होता है अत: कुंडली में मंगल की स्थिति महादशा, अंतरदशा और प्रत्यंतर दशा के अनुसार रत्ती के हिसाब से मूंगा धारण करना चाहिए।
5-कुंडली में यदि मंगल नीच का है अथवा बहुत ही कम डिग्री का है तो मंगल दोष के निवारण के लिए मंगल के जाप भी किए जा सकते हैं। इसके लिए मंत्र ऊं भौम भौमाय नम: अथवा किसी जानकार ज्योतिषी के अनुसार करना चाहिए। इसके अलावा मंगलवार का व्रत भी किया जा सकता है। और मंगलवार को मंगल ग्रह से जुड़ी लाल वस्तुओं का दान भी किया जा सकता है।
मंगल ग्रह और उसका प्रभाव उपाय
Reviewed by Jyotish kirpa
on
23:24
Rating:
Reviewed by Jyotish kirpa
on
23:24
Rating:

No comments: