सुबह के नाश्ते में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, इनसे होते हैं इतने नुकसान

ब्रेकफास्ट के लिए हमें सही फूड को चुनना चाहिए। ऐसी 5 चीजों के बारे में बता रहे हैं जो ब्रेकफास्ट में नहीं खाना चाहिए।
यूटिलिटी डेस्क।ब्रेकफास्ट दिन का सबसे इंर्पोटेंट मील होता है। अगर हम अच्छा ब्रेकफास्ट करते हैं तो हमारा पूरा दिन अच्छा जाता है। इसलिए ब्रेकफास्ट के लिए हमें सही फूड को चुनना चाहिए। यहां आपको ऐसी 5 चीजों के बारे में बता रहे हैं जो ब्रेकफास्ट में नहीं खाना चाहिए। इनसे वजन बढ़ने के साथ ही कई सारी हेल्द प्रॉब्लम्स आती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में। हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर लिसा डेविस इन फूड्स के बारे में बता रही हैं, जो आपको ब्रेकफास्ट में नहीं खाना चाहिए।
सब्जियों का जूस
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि सब्जियों का जूस विटामिन, मिनरल्स और एंडीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है लेकिन इसे ब्रेकफास्ट में नहीं लेना चाहिए क्योंकि इनमें फाइबर और प्रोटीन दोनों ही नहीं होते। इसमें शुगर होने से भी ये हेल्दी ऑप्शन नहीं रह जाता।

बिस्किट, कुकीज
नास्ते में बिस्किट, कुकीज खाने वालों को तुरंत इसे छोड़ देना चाहिए। ये फैट बढ़ाने के साथ ही डाइजेशन को भी बिगाड़ते हैं। इसकी जगह आपको फैट फ्री योगर्ट, अण्डे का व्हाइट पार्ट खाना चाहिए। इससे आपका लंबे समय तक पेट भरा रहेगा और वजन कंट्रोल में रहेगा

कॉफी
सुबह- सुबह नास्ते में कॉफी पीने से भूख मर जाती है। कोल्ड कॉफी भी हॉट से ज्यादा नुकसान करती है क्योंकि इसमें शुगर और क्रीम एड ऑन हो जाती है। इससे कई गुना ज्यादा कैलोरी एड हो जाती है।

हम जूस को हेल्दी ऑप्शन समझकर ब्रेकफास्ट में लेते हैं लेकिन ये पैक्ड जूस सेहत के लिए अच्छे नहीं होते। इसमें सुगर की अच्छी खासी मात्रा होती है। ये फैट बढ़ाने के साथ ही डायबिटीज भी बढ़ाते हैं। इसकी जगह अगर हम एक गिलास पानी और एक ओरेंज खाते हैं तो ये ज्यादा हेल्दी होगा।

सेंडविच
अगर आप अण्डा और चीज सेंडविच को खुद से बनाते हैं तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होगा। लेकिन फ्रोजन सेंडविच में सोडियम, प्रिजर्वेटिव और अनहेल्दी फैट होता है।
सुबह के नाश्ते में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, इनसे होते हैं इतने नुकसान सुबह के नाश्ते में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, इनसे होते हैं इतने नुकसान Reviewed by Jyotish kirpa on 09:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.