रोजाना इन चीजों को तकिए के नीचे रखकर सोएं, यकीन मानें किस्मत जाग जाएगी

दोस्तों आप लोगों ने यह तो देखा ही होगा कि जब कभी बच्चा सोते समय डरता है तो उसके तकिए के नीचे चाकू या कैंची रख दिया जाता है क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों किया जाता है ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि कैंची और चाकू नकारात्मक ऊर्जा को पास आने से रोकती है आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे ही उपाय बताने वाले हैं जिसमें आप तकिए का प्रयोग करके अपने बंद भाग्य का दरवाजा खोल पाएंगे।
आइए जानते हैं यह उपाय कौन से हैं:-
यदि तकिए के नीचे लोहे की कोई चीज रख कर सोया जाए तो इससे बुरे विचार नहीं आते हैं लोहे की कोई चीज तकिए के नीचे रखकर सोने से नकारात्मक ऊर्जा व्यक्ति के पास नहीं आप आती है।
यदि सफेद कपड़े में सौंफ बांधकर तकिए के नीचे रख कर सोया जाए तो राहु दोष दूर होता है ऐसा करने से व्यक्ति को बुरे सपने और मानसिक परेशानियां नहीं होती हैं और इन सब से छुटकारा प्राप्त होता है और इसके साथ ही ऐसा करने से राहु का बुरा प्रभाव भी कम होने लगता है।

यदि तकिए के नीचे लहसुन की कलियां रख कर सोया जाए तो व्यक्ति के आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है जिससे अच्छी नींद लेने में सहायता मिलती है।
यदि सिरहाने सोना या चांदी का आभूषण रख कर सोया जाए तो इस उपाय से मंगल दोष दूर हो जाता है।
यदि व्यक्ति की जिंदगी में नकारात्मकता ने अपना घर कर लिया है और बार बार गलत सोच आती है तो ऐसे में व्यक्ति को अपने तकिए के नीचे लहसुन रखकर सोना चाहिए।
यदि व्यक्ति ठीक प्रकार से नींद नहीं ले पा रहा है तो इसकी वजह कुछ भी हो सकती है आप तकिए के नीचे हरी इलायची रखकर सोइए इस उपाय को करने से आपको अच्छी नींद आएगी।
यदि व्यक्ति को रात में सोते समय बुरे या डरावने सपने आते हैं तो तकिए के नीचे या पास में हनुमान चालीसा रखकर सोना चाहिए इस उपाय को करने से रात में डर नहीं लगता।
यदि किसी विद्यार्थी को परीक्षा से डर लगने लगता है तो उसको किताबों को अपने तकिए के नीचे पास में रखकर सोना चाहिए इस उपाय को करने से आप सफल होंगें।
रोजाना इन चीजों को तकिए के नीचे रखकर सोएं, यकीन मानें किस्मत जाग जाएगी रोजाना इन चीजों को तकिए के नीचे रखकर सोएं, यकीन मानें किस्मत जाग जाएगी Reviewed by Jyotish kirpa on 06:37 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.