नवरात्रि साल में दो बार आते हैं पहला चैत्र नवरात्र और दूसरे शारदीय नवरात्र. गर्मियों में चैत्र नवरात्र आते हैं और इनका बहुत महत्व होता है. नवरात्रि में नौ दिन माँ के अलग अलग रूप की पूजा की जाती है. 18 मार्च 2018 से नवरात्रि शुरू हो रहे हैं. बता दें इस साल चैत्र नवरात्रि 18 मार्च से शुरू हो रहे हैं और ये 25 मार्च तक रहेंगे. नवरात्री में कर्ज से मुक्ति पाने के लिए शास्त्रों में कई उपाय बताये गये हैं जिन्हें अपनाकर आप भी कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं.
अगर आप भी कर्ज मुक्ति से परेशान हैं तो हम आपकी इस परेशानी से मुक्ति पाने के उपाय बताने जा रहे हैं. आइये बताते हैं आपको उन उपायों के बारे में….
चैत्र नवरात्री के दौरान आप कच्चे आटे से बनी लोई बनाएं. इन लोइयों में गुड़ भरकर बहते हुए पानी में प्रवाह करने से आपको भी कर्ज ,मुक्ति से निजात मिल सकती है. इसी के साथ इन नवरात्रियों में कौड़ी और हर-सिंगार की जड़ को रोली और अक्षत, धूप और दीप से पूजन कर उसे घारण कर लें. इसे पहनने के बाद आपके अंदर ऐसी ऊर्जा का वास होगा जो आपको कर्ज मुक्ति से निजात दिलाएगी. इस नवरात्रि में आप अगर आप अष्टमी को लाल कपडे में 5 गुलाब के फुल और एक चांदी का टुकड़ा और थोड़ा सा गुड़ लेकर २१ बार गायत्री मंत्र का जाप करके उसे पानी में बहा देंगे तो आपको कर्ज जैसी समस्या से निजात मिल सकती है.
माता रानी नवरात्र में उन लोगों के ऊपर विशेष कृपा बरसाती हैं जो बिना किसी विघ्न के उपवास रखते हैं और माता की पूजा करते हैं. जो लोग कर्ज से परेशान हैं उनके लिए भी माता रानी नवरात्रि में निजात देती हैं जिसके लिए इन उपायों को करना जरुरी है. कुछ उपाय हम आपको और बतायेंगे जिन्हें आप आसानी से कर सकते हैं और समस्या से निजात पा सकते हैं. अगर आप नवरात्रि के सारे दिन केले के पेड़ की जड़ में रोली-चावल और फूल के साथ जल अर्पित करते हैं तो आप पर जल्द ही इस समस्या से निजात पा जायेंगे. नवरात्रि के दिनों में माता लक्ष्मी आपके घर मेहमान बनकर आती हैं इसीलिए नवरात्रि के दिन में माता रानी को पहले भोग लगाकर ही भोजन ग्रहण करें. ये सारे उपाय करने से माता रानी आपसे खुश हो जायेंगी और आप पर धन की विशेष कृपा बनी रहेगी.
नवरात्रि में कर लें ये छोटे से उपाय, रातोंरात कर्ज से मिल जायेगा छुटकारा और हो जाओगे मालामाल !
Reviewed by Jyotish kirpa
on
22:12
Rating:
Reviewed by Jyotish kirpa
on
22:12
Rating:




No comments: