कलाई पर मौली धागा (कलावा) बाँधने के लाभ जानकार आप हो जायेंगे हैरान !


आज हम आपको वो बताने वाले हैं जिसके बारे में आपने सुना तो जरूर होगा लेकिन आप इसके महत्व के बारे में नहीं जानते हो,जी हाँ हम बात कर रहे हैं कलाई पर बांधे जाने वाले धागे की जिसे कलावा कहा जाता है जो भी शुभ कार्य किया जाता है उससे पहले इसे बाँधा जाता है !

 हिन्दू अपने हाथों (कलाई पर) जो पवित्र धागे बाँधते हैं उन्हें कलावा या मौलि या चरदु कहते हैं। इसे कोई पुरोहित या घर का बड़ा व्यक्ति बांधता है।हिंदू धर्म में किसी धार्मिक अनुष्ठान हो या पूजा-पाठ लगभग सभी अवसर पर लोग अपने हाथ की कलाई पर लाल धागा बंधते हैं, जिसे अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नाम से जाना जाता है। कई लोग इसे 'मौली' करते हैं, तो कई लोग कलावा और कंगन के नाम से भी जानते हैं।

आप सभी एक बात जरूर सोचते होंगे की आखिर किसी भी धार्मिक कार्य से पहले इसे किस वजह से हाथ में बाँधा जाता है ? आखिर इसके पीछे क्या कारण है ? तो आज आपको हम इसके बारे में पूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं.यहाँ हम आपको बता दें कि कलावा को रक्षा सूत्र भी कहा जाता है कि इसे बांधने के धार्मिक महत्व के साथ-साथ वैज्ञानिक महत्व भी है। क्या है रक्षा सूत्र का महत्व माना जाता है कि असुरों के दानवीर राजा बलि की अमरता के लिए भगवान वामन ने उनकी कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधे थे।

यहाँ सबसे जरूरी बात हम आपको बता देना चाहते हैं और वो यह कि ये मौली एक कच्चे धागे से बनी होती  है, इसमें 3 रंग के धागे (लाल, पीला और हरा)होते  है, लेकिन कभी-कभी ये 5 धागों की भी बनाई जाती है, जिसमें नीले और सफेद रंग के धागों का भी प्रयोग किया जाता है, यनी इसक सीधा मतलब ये बताया जाता है कि 3 यानी की त्रिदेव के नाम पर और 5 यानी की पंचदेव के नाम पर इस बांधा जाता है।

शास्त्रों के अनुसार मौली बांधने से त्रिदेव- ब्रह्मा, विष्णु, महेश और तीनों देवियों- लक्ष्मी, पार्वती और सरस्वती की कृपा बरसती है। इसे कभी भी बाँधा जा सकता है लेकिन ध्यान रहे की सूत्र को सिर्फ तीन बार ही लपेटा जाए.अगर आप आदमी हैं तो ये आपके दाएँ हाथ में बंधेगा और आप लड़की हैं और शादी नही हुई है तो ये आपकी दाए हाथ में बंधेगा और अगर आप शादीशुदा हैं तो ये आपके बाएं हाथ में बंधेगा और ध्यान रहे इसे बांधते समय मुट्ठी बंद हो और एक हाथ सर पर रखा हो.

हालांकि अब लोग इसे फैसन के तौर पर भी बांधते है, ऐसे में लोग इसे कई बार लपेटते हैं।




कलाई पर मौली धागा (कलावा) बाँधने के लाभ जानकार आप हो जायेंगे हैरान ! कलाई पर मौली धागा (कलावा) बाँधने के लाभ जानकार आप हो जायेंगे हैरान ! Reviewed by Jyotish kirpa on 22:36 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.