मेष राशि वाले पढ़े आज का राशिफल
पुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। दूसरों का मूड समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिल सकती है। धैर्य और समझदारी रखें। परिवार के कामों में आपका पैसा लग सकता है। कोई भी फैसला शांति से लें। वाणी भी मधुर रखें तो आपके लिए अच्छा है। बड़े लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। नया काम शुरू हो सकता है। नई चीजें सीखेंगे। लेन-देन में फायदा होगा। लालच न करें। संतान की उन्नति से ख़ुशी मिलेगी। परिवार का माहौल अच्छा हो सकता है।वृषभ राशि वाले पढ़े आज का राशिफल
परिवार, रोमांस से जुड़ी कोई परेशानी भी खत्म होने के योग हैं। नए सिरे से कोशिश करें। आज आप सफल हो सकते हैं। दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर आप सेंसिटिव हो सकते हैं। नौकरी-धंधे की परेशानियां खत्म होने के योग हैं। काम में मन लगेगा। सहयोग और सफलता मिल सकती है।
आज कुछ मामलों में आपकी परेशानी बढ़ सकती है। पैसा बढ़ाने के लिए किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। वाहन से चोट लग सकती है। आत्मसम्मान की चिंता भी रहेगी। कर्जा भी लेना पड़ सकता है।
मिथुन राशि वाले पढ़े आज का राशिफल
कामकाज निपटाने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। अपनी तरफ से हर मामले पर आज आपको सकारात्मक रहना होगा। धैर्य और विनम्रता रखें। पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत हो सकती है। समाधान भी मिल सकता है। आपकी सलाह से दूसरों को फायदा मिल सकता है। नए काम के लिए किसी से सलाह भी ले सकते हैं। दोस्तों से फायदा होने के योग हैं। नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। कामकाज में आपकी रुचि भी और बढ़ सकती है। बिजनेस अच्छा रहेगा। फालतू खर्चे कम हो सकते हैं। अधिकारियों से व्यवहार अच्छा रहेगा।कर्क राशि वाले पढ़े आज का राशिफल
विपरीत लिंग वाले लोगों से संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। अचानक धन लाभ हो सकता है। दोस्तों और भाइयों से मदद मिल सकती है। सोचे हुए काम भी पूरे होने की उम्मीद हैं। यात्रा में भी सफलता के योग हैं। जीवनसाथी से संबंध अच्छे रहेंगे। बिजनेस बढ़ सकता है। कुछ लोगों पर और कुछ काम पर संदेह रहेगा। असुरक्षा की भावना भी रहेगी। कुछ कागजी कामों में भी रुकावटें आने के योग हैं। कानूनी मामले अटक सकते हैं। जिद करने से कुछ काम भी बिगड़ सकते हैं। किसी की बुराई करने से बचें।सिंह राशि वाले पढ़े आज का राशिफल
अपनी इनकम बढ़ाने के लिए आप कुछ नए काम या कोशिश कर सकते हैं। बिजनेस में जो नए ऑफर मिलेंगे उन पर विचार करें। फायदा होने के भी योग हैं। किसी बिगड़े रिश्ते को सुधारने में आप सफल हो सकते हैं। नकारात्मक विचारों से बचने की कोशिश करें। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। रोजगार के मामले में किसी से सलाह जरूर करें। पार्टनरशिप में भी फायदा होने के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी या किसी तरह की संपत्ति के मामले में बड़े फैसले हो सकते हैं।कन्या राशि वाले पढ़े आज का राशिफल
आपकी ही राशि में चंद्रमा होने से दिन ठीक रहेगा। निजी जीवन में सकारात्मकता लाने की कोशिश करें। आपकी ज्यादातर योजनाएं पूरी हो सकती है। यात्राओं से फायदा होगा। लोगों से मिलने और बात करने में खुशी महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में तालमेल रहेगा। आपका मूड भी सकारात्मक रहेगा। किसी भी मामले पर बहस करने से बचें। कामकाज सामान्य रहेगा। सेहत के मामले में दिन अच्छा है।तुला राशि वाले पढ़े आज का राशिफल
कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। आने वाले दिनों के कामों की योजना बन सकती है। कुछ नए काम अचानक सामने आ सकते हैं। हर तरह के काम निपटाने के लिए तैयार रहें। आपको सोचे हुए कामों से भी फायदा होने की संभावना है। कोशिश करें, सफलता मिल सकती है। शांत रहें। अपनी स्थिति और योग्यता के हिसाब से ही काम करें। बिजनेस या नौकरी में नए एग्रीमेंट होने के योग हैं। समाज में सम्मान मिल सकता है।वृश्चिक राशि वाले पढ़े आज का राशिफल
आपको किसी की मदद की जरूरत भी रहेगी। पॉजिटिव नजरिए से जरूरी काम पूरे होने के योग हैं। कामकाज निपटाने के नए तरीके मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार हो सकता है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। एक्स्ट्रा अफेयर शुरू हो सकता है। मानसिक परेशानियां रहेंगी। थोड़ी दौड़-भाग भी होगी। कुछ अपेक्षित लोगों से सहयोग नहीं मिलने के कारण दुखी हो सकते हैं।धनु राशि वाले पढ़े आज का राशिफल
मकर राशि वाले पढ़े आज का राशिफल
ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए किसी से बात हो सकती है। इसमें आपको सफलता मिलेगी। काम पूरे होने के योग हैं। सक्सेस के लिए प्लानिंग करनी चाहिए। आने वाले दिनों में फायदा हो सकता है। नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। इस पर विचार करके देखें। पैसों की स्थिति में भी सुधार होने के योग हैं। थोड़ी कोशिश करें तो फायदा हो सकता है। कोई व्यक्ति कार्यक्षेत्र या बिजनेस में चुनौती दे तो उससे विवाद टालने की कोशिश करें। आज आप स्थितियों को दूसरों के नजरिए से समझने की कोशिश करें। प्रेमी के साथ आपके संबंध अच्छे हो सकते हैं।कुंभ राशि वाले पढ़े आज का राशिफल
कोई बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। पुरानी बातें भी आपको याद आ सकती हैं। व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ने के योग हैं। आर्थिक स्थिति पहले से सामान्य हो सकती है। आपकी व्यवहारकुशलता के कारण अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। पैसों से जुड़े कुछ मामलों में भी सफलता के योग बन रहे हैं। बिजनेस में आपको थोड़ा फायदा हो सकता है। संयम रखना होगा। खुद पर तनाव हावी न होने दें। आपको अपने व्यवहार पर कंट्रोल करना पड़ेगा। किसी मौके पर आपका व्यवहार ही आपके लिए समस्या पैदा कर सकता है। पुराने मामले और समस्याएं फिर सामने आ सकती हैं।मीन राशि वाले पढ़े आज का राशिफल
अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करें। मेहनत, धैर्य और समझदारी से काम निपटा लेंगे। आप व्यस्त हो सकते हैं। आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं। धैर्य से काम लें। प्रेमी, संतान, परिवार के सदस्य और दोस्तों के साथ समय बीत सकता है। आपके लिए दिन संतोषजनक हो सकता है। रोजगार में स्थितियां पहले से ठीक होने की संभावना है। नए ऑफर मिल सकते हैं। अपने कॉन्टैक्ट्स पर ध्यान दें। संतान पर भी नजर रखें। परिवार में मांगलिक कामों की योजना बन सकती है।
11 दिसंबर 2017 राशिफल : आज बढ़ सकती हैं इन 5 राशियों की परेशानियां !
Reviewed by Jyotish kirpa
on
22:28
Rating:

No comments: