10 दिसंबर 2017 राशिफल : बहुत से लोगों के लिए खास रहेगा ये रविवार, संभलकर रहें 4 राशियां !


मेष राशि वाले पढ़े आज का राशिफल

कुछ बड़ी जिम्मेदारियां भी पूरी हो सकती हैं। कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। रोजगार की जरूरत है, तो कोशिश करें, जरूरी लोगों से मिलें। आपको आगे का रास्ता मिल सकता है। रुके हुए काम निपट जाएंगे। पुरानी परेशानियां सुलझ सकती हैं। दुश्मनों पर जीत मिलने के योग हैं।

वृषभ राशि वाले पढ़े आज का राशिफल

किसी को उधार पैसा न दें। कागजी कामकाज के मामलों में सावधानी रखें। आज आप थोड़े दुखी भी हो सकते हैं। कानूनी समस्याओं में उलझने बढ़ सकती हैं। फालतू कामों में समय खराब होने के भी योग बन रहे हैं। आपका कॉन्फिडेंस भी गड़बड़ा सकता है। सावधान रहें। परिवार से सहयोग कम ही मिल पाएगा।

मिथुन राशि वाले पढ़े आज का राशिफल

बिजनेस और नौकरी में नए आइडिया आपको मिल सकते हैं। आपका एनर्जी लेवल थोड़ा बढ़ सकता है। मन में उदारता रहेगी। घर-परिवार से जुड़े मामले निपटाने में समय बीत सकता है। परिवार में कोई मामला या कोई काम बहुत समय से अटका पड़ा है, तो आज आप उसे सुलझाने की पहल कर सकते हैं।

कर्क राशि वाले पढ़े आज का राशिफल

प्रॉपर्टी के मामलों में भी समय अच्छा कहा जा सकता है। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कुछ अच्छे और बड़े बदलाव होने की संभावना बन रही है। ऑफिस और बिजनेस में प्रोग्रेस के लिए अनुभवी लोगों से सलाह मिल सकती है। समय पर मदद मिलने के भी योग हैं। धन लाभ हो सकता है। मीठा और तहजीब से बोलकर आप अपने काम पूरे करवा सकते हैं।

सिंह राशि वाले पढ़े आज का राशिफल

चंद्रमा की स्थिति से आपके कुछ जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। अचानक फायदा मिलने के योग बन हैं। पार्टनर भी आपकी मदद करेगा तो धन लाभ हो सकता है। पुराना कर्जा खत्म हो सकता है। फालतू खर्चों पर कंट्रोल हो सकता है। नए इनकम सोर्स मिलने के भी योग हैं। कोई पार्टटाइम काम मिलने की संभावना है। महंगी चीजों की खरीददारी हो सकती है। पड़ोसियों और भाइयों के साथ बातचीत होगी।

कन्या राशि वाले पढ़े आज का राशिफल

आपके काम साथ के लोगों को भी अच्छे लगेंगे। ऑफिस में मेहनत का फल मिल सकता है। किसी मददगार इंसान से भी मुलाकात होने की संभावना है। दोस्तों से फायदा होने के योग हैं। परिवार का सहयोग भी मिलेगा। नया व्हीकल या मोबाइल खरीदने का मन बना सकते हैं।

तुला राशि वाले पढ़े आज का राशिफल

चंद्रमा के प्रभाव से आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। साथ काम करने वाले और परिवार के लोग भी आपकी मदद कर सकते हैं। काम का बोझ भी कम हो सकता है। कामकाज के तरीको में बदलाव से फायदा हो सकता है। दूसरों की मदद कर सकते हैं। घर में मरम्मत या सुधार का काम हो सकता है। करियर में आगे बढ़ने के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। आमदनी बढ़ने के भी योग हैं।

वृश्चिक राशि वाले पढ़े आज का राशिफल

गोचर कुंडली के दसवें भाव का चंद्रमा आपके लिए अच्छा हो सकता है। सितारों की स्थिति आपके लिए खास हो सकती है। सामाजिक और सामूहिक कामों के लिए लोगों से मुलाकात हो सकती है। आप सक्रिय रहेंगे। प्रतियोगिता जैसी स्थिति भी आज बन सकती है। कुछ नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं।

धनु राशि वाले पढ़े आज का राशिफल

बिजनेस में नए सौदे हो सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ सकता है। पारिवारिक सुख और संतोष रहेगा। अपने कामकाज और कार्यक्रमों को व्यवस्थित करने पर ध्यान दें। जो भी काम आप कई दिनों से टालते आ रहे हैं, उसे निपटा लें। कुछ खास लोग आपके लिए मददगार हो सकते हैं। कोई पुराना विवाद भी सुलझ सकता है। नई शुरुआत करने में भी सफल हो सकते हैं। सलाह या मदद के लिए कुछ लोग आपसे कॉन्टैक्ट कर सकते हैं।

मकर राशि वाले पढ़े आज का राशिफल

अकेलेपन से बचें। आप कुछ लोगों से बातचीत में हिचकिचा सकते हैं। इससे आपके कुछ काम बिगड़ने के योग हैं। ऑफिस और बिजनेस में जो काम हाथ में लेंगे, उसमें सफलता की संभावना कम है। परिवार और कार्यक्षेत्र के कुछ मामलों में थोड़ी बहुत बेचैनी हो सकती है। किसी के साथ अनबन के भी योग हैं।

कुंभ राशि वाले पढ़े आज का राशिफल

महत्वपूर्ण लेन-देन के मामले निपट सकते हैं। नौकरी में बदलाव और पदोन्नति की संभावना है। आज आप थोड़े स्वार्थी भी हो सकते हैं। इससे कुछ लोगों के नाराज होने की संभावना है। आपके बिजनेस या कामकाज पर भी इसका नकारात्मक असर हो सकता है। किसी को बिना मांगे राय देने से बचें।

मीन राशि वाले पढ़े आज का राशिफल

अपनी चीजें भी संभालकर रखें। विद्वानों का साथ मिल सकता है। खान-पान पर कंट्रोल जरूरी है।
छिटपुट विवादों में उलझने से बचें। आपके कुछ काम अधूरे हो सकते हैं। चंद्रमा के कारण मन में कुछ बेचैनी और तनाव भी हो सकता है। आपको सावधान रहना होगा। कोई पुराना डर भी आपको परेशान कर सकता है। कुछ चलते काम रुक सकते हैं। अपनी बात लोगों से मनवाने के कारण विवाद होने के योग बन रहे हैं। कुछ पुराने दुश्मन भी आपको परेशान कर सकते हैं। खुद के साथ भी किसी काम में जबरदस्ती करने से बचें।
10 दिसंबर 2017 राशिफल : बहुत से लोगों के लिए खास रहेगा ये रविवार, संभलकर रहें 4 राशियां ! 10 दिसंबर 2017 राशिफल : बहुत से लोगों के लिए खास रहेगा ये रविवार, संभलकर रहें 4 राशियां ! Reviewed by Jyotish kirpa on 08:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.