18 अगस्त को राहु राशि परिवर्तन कर रहा है। वह सिंह राशि से कर्क राशि में प्रवेश कर रहा है। सुबह 4 बजकर 47 मिनट पर वक्र गति से चलते हुए राहु कर्क राशि में और केतु मकर राशि में चले जायेंगे। जानिए...
18 अगस्त को राहु राशि परिवर्तन कर रहा है। वह सिंह राशि से कर्क राशि में प्रवेश कर रहा है। सुबह 4 बजकर 47 मिनट पर वक्र गति से चलते हुए राहु कर्क राशि में और केतु मकर राशि में चले जायेंगे लेकिन स्पष्ट राहु जन्मांग में 9 सितंबर की सुबह 4 बजकर 1 मिनट से आकलित होगा। ये परिवर्तन 18 महीने के लिए होगा। जो कि पूरे 18 साल बाद हुआ है। जानिए आपकी राशि में क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि
आपके लिए राहु केतु का यह परिवर्तन शुभ नहीं है। आपके विरोधी उग्र रूप अपनायेंगे। घर में भी कलह का वातावरण होगा। सफलता मिलने में देरी होगी। बुद्धि में अस्थिरता रहेगी। राहु की शांति के लिए गंगा नदी में स्नान करने से बचना चाहिए। घर पर ही 42 दिन तक रोज गंगाजल से नहाना चाहिए। बुधवार के दिन जल में सूखा धनियां प्रवाहित करना चाहिए, और चांदी के बर्तन में शहद भरकर घर में रखना चाहिए।

वृष राशि
लाभ और सफलता मिलेगी। जो लोग जॉब में हैं, उन्हें प्रमोशन और अथॉरिटी मिलेगी। विदेश यात्रा इस समय बहुत जरूरी होने पर ही करनी चाहिए। संतान का सुख बढ़ेगा। अच्छे फल सुनिश्चित करने के लिये दुर्गा देवी की उपासना करनी चाहिए और कान में हमेशा सोना पहनना चाहिए।

मिथुन राशि
राहु-केतु के इस गोचर का परिणाम आपके लिए उत्साहवर्धक नहीं है। दूसरों के भरोसे अपना काम नहीं छोड़ना चाहिए और गुस्से से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। पारिवारिक जीवन का भी विशेष ख्याल रखना चाहिए। धन के मामले में पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। अशुभ प्रभावों से बचने के लिये चांदी की ठोस गोली गले में पहननी चाहिए और धर्म-स्थल पर काला-सफेद कंबल दान करना चाहिए।

कर्क राशि
राहु-केतु का यह गोचर आपको सभी कार्यों में असफलता देने वाला होगा। आपको झूठ बोलने और दूसरों को धोखा देने से परहेज करना होगा। अन्यथा अपयश का सामना करना पड़ सकता है। कफ और पित्त की अधिकता से भी परेशानी हो सकती है। अशुभ प्रभावों से बचने के लिये आंगन में और छत पर धुंआ न करें और धर्म-स्थल पर गेहूं और गुड़ का दान करते रहें। बृहस्पतिवार से शुरू करके चार केले चार-दिन तक नदी में प्रवाहित करें। फिर अगले बृहस्पतिवार से रोज चार नीबू चार दिन तक नदी में प्रवाहित करें।

सिंह राशि
राहु धन का व्यय और तरह-तरह के नुकसान तो करायेगा ही, आंख और गले संबंधी तकलीफ भी दे सकता है। खराब लोगों की संगति आपको कष्ट में डाल सकती है। विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। राहु के अशुभ प्रभावों से बचने के लिये आपको रसोई में बैठकर भोजन करना चाहिए। और चांदी का चैकोर टुकड़ा सफेद धागे में डालकर गले में पहनना चाहिए और सोने की अंगूठी बाएं हाथ में पहननी चाहिए।

कन्या राशि
राहु और केतु का यह गोचर सभी प्रकार के फायदे देने वाला है। एकादश स्थान पर राहु का गोचर, धन लाभ के अवसर बनाएगा। समय का पूरा फायदा आपको उठाना चाहिए। वाहन सुख बढ़ेगा, स्त्री सुख बढ़ेगा, संतान से सुख मिलेगा, मान-सम्मान, पद और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नये संबंध बनेगे, जिनसे भविष्य में भारी लाभ होगा। सिर पर चोटी रखने और गुरू, पिता या दादा की सेवा करने से शुभ फल प्राप्त होना सुनिश्चित होगा।

तुला राशि
इस राशि को जातकों को दूर स्थान पर नौकरी मिलेगी। नौकरी में तरक्की होगी। पारिवारिक सुख उत्तम होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। अच्छे पल सुनिश्चित करने के लिये दिव्य दृष्टि वाले लोगों को आदर के साथ मीठा भोजन कराएं, और धर्म स्थल पर चने की दाल दान करें।

वृश्चिक
नवे राहु के गोचर से सुख-सम्मान में बढ़ोत्तरी। देश-देशांतर का भ्रमण और परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। अच्छे परिणाम सुनिश्चित करने के लिये शरीर पर सोना पहनें।

धनु राशि
बहुत प्रकार से धन की वर्षा होगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा । अंर्तचेतना जागृत होगी। अगर कोई सिद्धियां करने में रुचि न हो तो इन 18 महीनों में सफलता मिलेगी । अच्छे फल सुनिश्चित करने के लिए चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें और स्त्री की सेवा करें।
मकर
शत्रु पक्ष को लेकर लगातार सावधानी रखिये। ईर्ष्या से बचना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में कोशिश करके मधुरता बनाए रखना चाहिए। घर से दूर या विदेश में काम करने में सफलता मिलेगी। अच्छे फल पाने के लिये नारियल दान करें और काले-सफेद कुत्ते की सेवा करें।

कुंभ राशि
आपके संबंध राजनीतिक दृष्टि से मजबूत होंगे। रोग और शत्रु नष्ट होंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी और अगर बिज़नेस में है तो सफलता मिलेगी। शरीर दुबला होगा और कंजूसी की प्रवृत्ति बढे़गी। शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए काला कुत्ता पाले या काले कुत्ते को अपने भोजन का एक हिस्सा खिलाएं और अपने बहनोई को कुछ गिफ्ट करें। छः सिक्के हमेशा अपने पास रखे।

मीन राशि
इन 18 महीनों मे बच्चों से पीड़ा मिल सकती है डिप्रेशन के शिकार हो सकते हैं शत्रु पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक कमजोरी आपको पीड़ित कर सकती है। किसी से कपट या धोखा करना आपके लिये भारी पड़ेगा। बुरे फलों से बचाव के लिये चांदी का ठोस हाथी घर पर रखें और काले-सफेद पत्थर के चकले पर रोटी बेलकर बनाएं।

18 अगस्त 2017 को राहु राशि परिवर्तन कर रहा है, आपकी राशि पर प्रभाव
Reviewed by Jyotish kirpa
on
23:46
Rating:
Reviewed by Jyotish kirpa
on
23:46
Rating:

No comments: